धमकी के बाद आसनसोल अदालत परिसर में फैली दहशत  
आसनसोल

आसनसोल एवं सिउड़ी अदालत में फिर बम की धमकी!

धमकी भरा ईमेल मिलते ही तलाशी अभियान शुरू

आसनसोल : ​आसनसोल अदालत को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी से दहशत फैल गई है। बता दें कि मंगलवार को भी इसी प्रकार के धमकी भरा मेल आसनसोल एवं दुर्गापुर अदालत को मिला था। बुधवार को एक बार फिर बम रखे होने का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) और खोजी कुत्ते (Sniffer Dogs) मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा के मद्देनजर अदालत परिसर को खाली करा लिया गया है। इस घटना से इलाके में फिर से डर का माहौल है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। वहीं बीरभूम संवाददाता के अनुसार सिउड़ी अदालत को भी इसी प्रकार के धमकी भरे मेल मिले हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तलाशी अभियान प्रारंभ कर दिया गया। समाचार पोस्ट किये जाते समय तक तलाशी अभियान जारी था।

बीरभूम जिला के सिउड़ी अदालत परिसर में तलाशी अभियान चलाती पुलिस
SCROLL FOR NEXT