खड़गपुर : पश्चिम मिदनापुर जिले के केशियाड़ी में बीडीओ ऑफिस के हेड क्लर्क का रक्तरंजित शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया।। शव केशियारी स्थित एक किराए के मकान से बरामद किया गया। इस घटना में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना मंगलवार शाम की है। मृतक का नाम अभिषेक गंगोपाध्याय (38) बताया जाता है वह मूलरुप से मिदनापुर शहर का रहने वाला था लेकिन काम के कारण वह केशियाड़ी में किराए का मकान लेकर रहता था।
पुलिस व स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक गंगोपाध्याय असल में मिदनापुर शहर का रहने वाला था और केशियाड़ी बीडीओ कार्यालय में हेड क्लर्क के पोस्ट पर कार्यरत था। जिसके कारण वह केशियाड़ी मे ंही मकान लेकर रहता था। बताया जाता है कि उसके साथ उसके कमरे में और भी कई लोग रहते थे जिनमें शिबू नामक एक व्यक्ति भी शामिल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात उसका शिबु का झगड़ा हुआ था। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि उसी झगड़े के कारण अभिषेक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई घर पर उसकी पत्नी और 11 साल का बच्चा है। बताया जाता है कि उसके पिता बीडीओ कार्यालय में काम करते थे। पिता की मृत्यु के बाद उसे यह नौकरी मिली थी। शुरुआत में उसकी तैनाती गढ़बेता में थी। 2023 में उसका तबादला केशियाड़ी कर दिया गया। बीडीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि अभिषेक सोमवार को हमेशा की तरह कार्यालय गया था। लेकिन दूसरे दिन अर्थात मंगलवार को वह कार्यालय नहीं गया। इसके बाद, दोपहर तक जब उसका फोन पर कोई पता नहीं चला तो उसके साथियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बाद में, पुलिस ने दरवाजा खोला और उसका खून से लथपथ शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दरवाजा आधा बंद था। सूत्रों के अनुसार मंगलवार की घटना के बाद शिबू छिप गया था। हालांकि कुछ ही घंटों में, शिबू को खड़गपुर से सटे एक इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया, एक जिला पुलिस अधिकारी ने बताया। इसके साथ ही, पुलिस ने किराए के मकान में रहने वाले तीन और लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। केशियाड़ी के बीडीओ हितांशु हलदार ने कहा, यह दुखद खबर है। हमें भी दोपहर में पुलिस सूत्रों से इसकी जानकारी मिली। परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। ज़िले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जाँच जारी है। मुख्य अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया गया है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिवार को भी सूचित कर दिया गया है।