आसनसोल

दुर्गापुर स्टील प्लांट की कोल वाशरी में मिला शव

Gopal Kumar Singh

इम्तियाज,सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : दुर्गापुर स्टील प्लांट परिसर में बुधवार दोपहर एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। वही प्लांट के वारिया गेट के पास 18 नंबर वॉच टावर के नजदीक कोल वाशरी इलाके में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा गया। जानकारी के अनुसार, प्लांट कर्मियों ने सबसे पहले शव देखा और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। प्लांट मेडिकल के डॉक्टरों ने मौके पर जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया गया कि मृतक प्लांट का स्थायी या ठेका श्रमिक नहीं है। वह बाहरी व्यक्ति हो सकता है। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ और दुर्गापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं डीएसपी के अंदर शव मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस दौरान पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यह पता लगाने की कोशिश कर रही कि व्यक्ति प्लांट परिसर में कैसे पहुंचा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

SCROLL FOR NEXT