संवाददाताओं को संबोधित करते बीएमएस नेता हिमांशु बल 
आसनसोल

BMS चार स्तंभों पर लड़ेगा SAIL-ISP यूनियन चुनाव

जो यूनियन उंगली उठाते हैं वो पहले अपने गिरेबान में झांकें : हिमांशु बल

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : सेल- आईएसपी बर्नपुर में होने वाले मान्यता प्राप्त यूनियन चुनाव को लेकर भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने अपना संकल्प पत्र हमारा संकल्प जारी किया है। गौरतलब है कि BMS ने राष्ट्रहित, उद्योगहित और मजदूरहित के मूल मंत्र के साथ अपने दृष्टिकोण के चार स्तंभ पेश किए हैं।

क्या है चार स्तंभ

BMS पदाधिकारियों ने बताया कि पहला स्तंभ सुरक्षा है, जो कारखाने में सुरक्षा मानकों को मजबूत करना और सुरक्षा से जुड़ी किसी भी लापरवाही को दबाया नहीं जाएगा। दूसरा सभी कर्मचारियों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा और अस्पताल में दवाइयों व स्टाफ की उपलब्धता एवं न्यूटाउन स्थित बंद स्वास्थ केंद्र को पुनः शुरू कराना। तीसरा वेतन समझौता पदोन्नति में पारदर्शिता, NEEP का लाभ, पीएफ, ग्रेच्युटी और क्वार्टर से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित समाधान एवं चौथा टाउनशिप में जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत, नियमित जलापूर्ति, बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त कर कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार। नेताओं ने कहा कि यह केवल एक घोषणापत्र नहीं है, बल्कि एक सशक्त आईएसपी के लिए हमारा वादा है।

जो यूनियन उंगली उठाते हैं वो पहले अपने गिरेबान में झांकें : बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ एवं बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ ( BMS) की बैठक में संवाददाता को बोलते हुए केंद्र बीएमएस इस्पात सह उद्योग प्रभारी हिमांशु बल ने कोर्ट के मुद्दे पर विरोधी यूनियनों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अन्य यूनियनों का कहना है कि एरियर दिला देंगे, एग्रीमेंट करा पाएंगे। क्या हुआ आपके वादे का? पांच साल होने को है, आगे कहा कि संवैधानिक व्यवस्था में जब आदमी चारों तरफ से हताश-निराश होता है तो एक आशा की किरण उसको कोर्ट दिखाई देता है और जहां पर वो हमारा संवैधानिक अधिकार है, इसलिए BMS कोर्ट गया।

बर्नपुर मिड टाउन क्लब चुनाव पर लगे आरोपों का किया खंडन : बर्नपुर मिड टाउन क्लब चुनाव में बाहरी बाहुबलियों को बुलाकर कर्मचारियों को डराने के आरोपों पर हिमांशु बल ने कहा कि यह संस्कृति पुरानी कांग्रेस सरकार के समय की थी, जहां गला काटने और बाहुबलियों की बात होती थी। BMS हिंसा को न तो बढ़ावा देता है और न ही प्रोत्साहन देता है। उन्होंने कहा हमारा सीधा संबंध कर्मचारी से है। BMS इस तरह की गुंडागर्दी संस्कृति को कभी प्रोत्साहन नहीं देता। इस मौके पर संजीत बनर्जी - महासचिव (BIKS), अध्यक्ष अजय सिंह, संजीत प्रसाद - महासचिव (BTMS), अध्यक्ष महेश बनर्जी, दीपक कुमार सिंह - उपाध्यक्ष (BIKS),अमित सिंह - संगठन सचिव (BIKS), सचिन कुमार - कोषाध्यक्ष (BIKS), श्रीकांत साह - सचिव (BIKS), रवि रजक - सचिव (BTMS) सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT