सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने आगामी 24 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने आज न्यूटाउन इलाके में जनसंपर्क कर वोट देने की मांग की। साथ ही यूनियन चुनाव के क्या फायदे होंगे इसके बारे में बताया गया। BMS नेताओं ने कहा कि इस बार का चुनाव मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई है। प्रबंधन की मनमानी और श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ BMS लगातार आवाज उठाता रहा है। 24 सितंबर को होने वाले चुनाव में मजदूर BMS को भारी समर्थन देंगे। प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया मजदूर एकता जिंदाबाद। आने वाले दिनों में सभी नुक्कड़ सभा और गेट मीटिंग कर प्रचार को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर संजीत बनर्जी, महेश बनर्जी, अजय सिंह, संतोष झा सहित अन्य लोग मौजूद थे।