आसनसोल

BMS की SAIL-ISP में ऐतिहासिक जीत, 2189 वोटों के साथ बना मान्यता प्राप्त यूनियन

107 साल में पहली बार हुए चुनाव में BMS ने 66.5% वोटों के साथ INTUC-CITU को पछाड़ा

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : सेल-इस्को स्टील प्लांट में 107 साल के इतिहास में पहली बार हुए यूनियन मान्यता चुनाव में बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ (BMS) को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं।।कुल 3514 वोटरों में से 3291 ने वोट डाला। इसमें से अकेले BMS को 2189 वोट मिले हैं, जो कुल वोटों का 66.51% है। 51% से ज्यादा वोट मिलने के कारण BMS अब प्लांट की आधिकारिक मान्यता प्राप्त यूनियन बन गई है.

अन्य यूनियनों का हाल -

INTUC - 781 वोट,CITU - 215 वोट,AITUC - 33 वोट, HMS - 31 वोट, AIUTUC - 17 वोट, IMU - 17 वोट । इस जीत के साथ ही इस्को प्लांट में अब किसी काउंसिल की जरूरत नहीं पड़ेगी और कर्मचारियों से जुड़े सभी मामलों में BMS ही प्रबंधन से बातचीत करेगा।

107 साल में पहली बार हुआ चुनाव

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के इस्को स्टील प्लांट के 107 साल के इतिहास में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव करवाकर इतिहास रच दिया है। मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा तय करने के लिए गुरुवार को हुए मतदान में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक कुल 3514 कर्मचारियों में से 3291 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 93.65% रहा। आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

51% वोट लाने पर मिलनी थी मान्यता

नियम के अनुसार 51 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने वाली यूनियन को ही मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा मिलना था। नियम है कि यदि किसी भी यूनियन को 51% से कम वोट मिलता है तो 20% से अधिक वोट पाने वाली यूनियनों को मिलाकर एक काउंसिल का गठन किया जाएगा।

INTUC और BMS में था सीधा मुकाबला

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला INTUC और BMS के बीच रहा है, वहीं CITU ने भी वोट काटने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। इसके अलावा AIUTUC, HMS, AITUC और IMU भी मैदान में थे।

SCROLL FOR NEXT