BMS पदाधिकारी  
आसनसोल

BMS बर्नपुर की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

सेंट्रल मिनिमम वेजेस लागू करने का सर्कुलर जारी

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : SAIL-ISP बर्नपुर के हजारों ठेका श्रमिकों के लिए 17 नवंबर का दिन ऐतिहासिक बन गया। वर्षों के संघर्ष, निरंतर प्रयास और लगातार पैरवी के बाद आखिरकार ISP प्रबंधन ने ठेका श्रमिकों के लिए सेंट्रल मिनिमम वेजेस लागू करने का सर्कुलर जारी कर दिया है। BMS के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रबंधन द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार यह नया वेतनमान नवंबर 2026 से प्रभावी होगा। इससे अनस्किल्ड, सेमी स्किल्ड, स्किल्ड और हाईली स्किल्ड सभी श्रेणी के ठेका श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा। इस ऐतिहासिक सफलता पर BMS से सम्बद्ध बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह, महासचिव संजीत बनर्जी और बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ के अध्यक्ष महेश बनर्जी , महासचिव संजीत प्रसाद ने कहा कि वर्षों के संघर्ष और लंबे इंतजार के बाद हमारी पुरानी मांग आखिरकार पूरी हुई है। BMS लगातार यह मांग करता रहा है कि SAIL-ISP के सभी ठेका श्रमिकों को सेंट्रल मिनिमम वेजेस मिलना चाहिए तथा सभी पात्र श्रमिकों को एक साथ इसका भुगतान किया जाना चाहिए। आज हमारा सामूहिक संघर्ष एक महत्वपूर्ण मुकाम पर पहुंचा है। कुछ यूनियन इसके खिलाफ थे पर जीत BMS की ही हुई। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि सभी श्रमिकों के एकजुट संघर्ष की जीत है। उन्होंने प्रबंधन से मांग की कि नवंबर महीने का भुगतान दिसंबर में नए वेतनमान के अनुसार ही किया जाए और किसी भी श्रमिक को इससे वंचित न किया जाए। श्रमिकों में इस फैसले को लेकर खुशी का माहौल है। इस मौके पर काफी संख्या में BMS समर्थक मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT