आसनसोल

बीएमएस समर्थित टीम प्रोग्रेसिव अलायंस ने मारी बाजी

इंटक समर्थित द ट्रू डेमोक्रेटी अलायंस को लगा झटका

Suraj Choudhary

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : बर्नपुर मिड टाउन क्लब 2026-28 चुनाव में बीएमएस समर्थित टीम प्रोग्रेसिव अलायंस ने इंटक समर्थित द ट्रू डेमोक्रेटी अलायंस को हरा कर अपनी जीत दर्ज की है। गौरतलब है कि 20 से 54 वोटों से जीत-हार का अंतर कई पदों पर दिखा। कुल 27 उम्मीदवारों में 13 उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया गया है। चुनाव में इंटक समर्थित पैनल को बड़ा झटका लगा है। कर्मचारी संगठन के बीच प्रतिष्ठित माने जाने वाले इस चुनाव में बीएमएस समर्थित उम्मीदवारों ने सभी पदों पर जीत दर्ज की है। मिड टाउन क्लब के 389 सदस्यों में 368 सदस्यों ने मंगलवार सुबह 11 बजे से मतदान में हिस्सा लिया। मतदान प्रक्रिया के दौरान बीएमएस और इंटक समर्थकों के बीच काफी तनाव भी देखने को मिला। शाम 7 बजे तक वोट डाले गए, इसके बाद वोटों की गिनती शुरू की गई। रात करीब 11 बजे परिणाम घोषित किया गया।

टीम प्रोग्रेसिव अलायंस Vs द ट्रू डेमोक्रेटी अलायंस

महासचिव पद के लिए संतोष कुमार झा को 192 वोट, पवन कुमार गुप्ता को 170, सहायक महासचिव पद के लिए मानस कुमार नायक को 214, घनश्याम वर्मा 160, कोषाध्यक्ष पद के लिए राजीव कुमार को 199 वोट, आलोक कुमार महापात्रा 174, खेल सचिव पद के लिए मिथिलेश सिंह आनंद को 206 वोट, जय प्रकाश कोइरी 168 वोट, सांस्कृतिक सचिव शिवेश कुमार 206 वोट, नवीन कुमार बाउरी 170, खाद्य एवं पेय सचिव रामवीर सिंह 210 वोट, मधु रंजन कुमार को 162, मनोरंजन सचिव उत्तम सरकार को 219 वोट तथा ओम प्रकाश पासवान को 153 मोट मिले। पुस्तकालय सचिव राजदेव कुमार 205 वोट, विष्णु मोहन पुष्टि 164 कमेटी सदस्य टीम प्रोग्रेसिव अलायंस के बिष्णु चरण बेहरा 194 वोट, देबब्रता दास 196 वोट, झंटू मंडल 196, तथा पार्थ सार्थी दास 197 वोट तथा संतोष नाथू पिंपलाकर को 172 वोट मिले।


SCROLL FOR NEXT