बर्नपुर : बर्नपुर बारी मैदान स्थित उत्तरायण क्लब परिसर में शनिवार शाम एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जो किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है। साथ ही कहा कि रक्तदान शिविर केवल एक सामाजिक आयोजन नहीं बल्कि मानवता की सेवा का माध्यम है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान कर अस्पतालों और जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने की अपील की। शिविर के दौरान मंच पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया तथा इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी। इस मौके पर उत्तरायण क्लब के सचिव प्रिंस पाठक, अध्यक्ष बप्पा चटर्जी, भाजपा नेता अभिजीत राय, अमित सरकार, रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर सहित क्लब के सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।