बर्नपुर : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन (INTUC) द्वारा यूनियन कार्यालय बर्नपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि इस शिविर में SAIL-ISP के कर्मचारी, ठेका श्रमिक, यूनियन पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। रक्तदान कार्यक्रम से पूर्व आरआईएनएल विशाखापट्टनम में हाल ही में हुई दुर्घटना में दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर यूनियन के अध्यक्ष हरजीत सिंह एवं महासचिव बिप्लब माझी ने कहा कि श्रमिक समाज केवल उद्योग निर्माण ही नहीं करता, बल्कि समाज सेवा में भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता है। साथ ही बताया कि शिविर का आयोजन बर्नपुर अस्पताल के सहयोग से किया गया, जहां संग्रहित रक्त को अस्पताल के ब्लड बैंक को सौंपा गया ताकि जरूरतमंद मरीजों की सहायता की जा सके। कार्यक्रम में एसीएमओ यूके दास, ईडी (एचआर) यूपी सिंह, सीजीएम (पावर) पी शर्मा, सीजीएम (कोकओवेन) सुमित मंडल विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही यूनियन के अजय राय, विजय सिंह, अशोक श्रीवास्तव, गौर चंद्र माझी, जनाब अनवर, आलोक महापात्र, दीपक कुमार, अनिल साव, विष्णु देव सिंह, धर्मेंद्र यादव, परितोष चौधरी सहित यूनियन के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।