आसनसोल

रानीगंज ब्लॉक कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित

Gopal Kumar Singh

विनोद, सन्मार्ग संवाददाता

रानीगंज : सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को रानीगंज ब्लॉक प्रशासन की ओर से बीडीओ कार्यालय परिसर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के रानीगंज मंडल-1 के संयोजक देवजीत खां, शताब्दी चटर्जी, परिमल माझी और ब्लॉक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को बैज पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके इस सराहनीय कदम की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा के रानीगंज मंडल-1 के संयोजक देवजीत खां ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो निःस्वार्थ भाव से मानव जीवन बचाने का सबसे बड़ा जरिया है। सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना है। रानीगंज के युवाओं और आम लोगों ने जिस उत्साह के साथ इस शिविर में भाग लिया है, वह बेहद प्रेरणादायक है। हम आगे भी समाज हित में ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखेंगे।

शिविर के दौरान ब्लॉक अधिकारियों ने बताया कि एकत्र किए गए रक्त को आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में भेजा जा रहा है, जिससे जरूरतमंद और गंभीर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

SCROLL FOR NEXT