आसनसोल

बीजेवाईएम ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

100 यूनिट रक्त संग्रह करने का संकल्प लिया गया

आसनसोल : भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) द्वारा आसनसोल के रवींद्रनगर क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि इस रक्तदान शिविर का आयोजन बर्नपुर ब्लड डोनर्स के सहयोग से किया गया था। मौके पर आसनसोल नॉर्थ विधानसभा युवा मोर्चा कन्वेनर ओरिश मुखर्जी ने कहा कि आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। साथ ही कहा कि अक्सर गर्मी में देखा जाता है कि अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो जाती है, इसी उद्देश्य से 100 यूनिट रक्त संग्रह करने का संकल्प लिया गया है। आगे कहा कि वे उन सभी ब्लड डोनर्स, वॉलंटियर्स और शुभचिंतकों का दिल से शुक्रिया करते हैं जिन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया। इस मौके पर जिला युवा मोर्चा के दिवाकर शर्मा, शिवम भगत, विवेक धोष, आशीष बर्नवाल, अरुण पासवान, रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT