बर्नपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा ( बीजेवाइएम) के नमो युवा वॉरियर्स की तरफ से बर्नपुर बारी मैदान में नौकरी मांगे बांग्ला (चाकरी चाई बांग्ला) की मांग पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नमो युवा वॉरियर्स संयोजक गौरव बनर्जी ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा की ओर से नौकरी मांगे बांग्ला को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इससे पहले बस स्टैंड में युवाओं से नौकरी मांगे को लेकर पोस्ट कार्ड भरवाया गया और आज बारी मैदान में पोस्ट कार्ड भरवाया गया, जिसे नवान्न भेजा जायेगा तथा राज्य की मुख्यमंत्री से नौकरी की मांग की जायेगी। इस मौके पर सूरज हरी, सुमन देवी, सौरव रॉय, अमित कुमार, संजय वर्मा सहित काफी संख्या में नमो युवा वॉरियर्स मौजूद थे।