आसनसोल

भाजपा कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

15 अगस्त के बाद देख लेने की दी गई धमकी

Suraj Choudhary

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : हीरापुर थाना क्षेत्र के सुभाषपल्ली मोड़ के पास स्थित बुधवार रात एक दवा दुकान से दवा लेने गये भाजपा कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी दिये जाने के बाद इलाके में माहौल गर्म हो गया है। धमकी देने का आरोप रहमत नगर चासा पट्टी इलाके के एक युवक पर लगा है। इस संबंध में आसनसोल साउथ मंडल-2 किसान मोर्चा के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि उन्हें सबके सामने जान से मारने की धमकी दी गई। उनको सैयद दिलशाद अहमद ने 15 अगस्त के बाद देख लेने की धमकी दी है। साथ ही दिलशाद ने उन्हें कहा कि चासा पट्टी इलाके के बोर्ड से नाम हटाने का काम किया है, तुम्हें देख लिया जायेगा। इसके बाद कन्हैया कुमार ने सैयद दिलशाद अहमद के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई। कन्हैया कुमार ने बताया कि पुलिस ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज एवं दवा दुकान में जाकर घटना की पड़ताल की जायेगी, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। वहीं आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पॉल, आसनसोल साउथ मंडल-2 अध्यक्ष रामानंद साह एवं विश्व हिंदू परिषद के हीरापुर प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं इस मामले में सैयद दिलशाद अहमद का बयान नहीं मिल पाया है।

SCROLL FOR NEXT