बर्नपुर : बर्नपुर बस स्टैण्ड में सीपीएम के लगे झंडे को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हटाकर भाजपा का झंडा फहराया। गौरतलब है कि बर्नपुर बस स्टैण्ड में सीपीएम के दो बड़े झंडे लगे हुए थे, जिन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं ने हटा दिया। आसनसोल साउथ मंडल-2 के अध्यक्ष रामानंद साह ने कहा कि पूरे बंगाल में भाजपा की जीत हो चुकी है और देखा जा रहा है कि सीपीएम नेत्री शिल्पी चक्रवर्ती इस स्टैंड में सीपीएम का झंडा लगा छोड़ गई हैं। भाजपा का कहना है कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और सीपीएम को अभी तक यह समझ में नहीं आया है, इसलिए सीपीएम का झंडा उतारकर भाजपा का झंडा फहराया गया है। वहीं इस संबंध में शिल्पी चक्रवर्ती को कॉल करने पर कोई संपर्क नहीं हो पाया। इस मौके पर पवन सिंह, नाजनीन सबिहा, जयश्री दास, अजय गुप्ता, संजय दास, शिखा झा, पप्पू सिंह उर्फ कन्हैया कुमार, चंदन साव सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।