पीड़ित परिवार के लोगों के साथ चर्चा करते भाजपा नेता परिजात गांगुली  
आसनसोल

भाजपा नेता ने झुलसे दो युवकों की चिकित्सा का उठाया जिम्मा

बिजली की चपेट में आकर दो युवक गंभीर रूप से झुलस गये थे

Gopal Kumar Singh

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : राजनीति और पद की व्यस्तताओं से ऊपर उठकर मानवता की सेवा को प्राथमिकता देते हुए भाजपा युवा मोर्चा के संयोजक परिजात गांगुली ने एक बार फिर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री के दुर्गापुर आगमन पर उनसे मुलाकात और स्वागत की तैयारियों के बीच उन्होंने पहले बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे दो युवकों की जान बचाने और उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता दी। दुर्गापुर के स्टील पार्क मोड़ स्थित गैलेक्सी होटल की दूसरी मंजिल पर जियो फाइबर का काम करने के दौरान दो युवक बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। इस हादसे में सायन नामक युवक का शरीर करीब 75 प्रतिशत तक जल गया, जबकि दूसरे युवक के शरीर का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजात गांगुली ने दोनों युवकों के इलाज के लिए आवश्यक पहल शुरू की है। गंभीर रूप से झुलसे सायन को बेहतर इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की गई। वहीं दूसरे घायल युवक के उपचार की जिम्मेदारी भी उन्होंने ली है। इस संदर्भ में बताया गया कि दोनों युवकों के पास किसी प्रकार का चिकित्सा बीमा उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में इलाज के खर्च को लेकर परिवार के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई थी। इस कठिन परिस्थिति में परिजात गांगुली ने आगे आकर दोनों युवकों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया। दुर्गापुर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। ऐसे महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम के बीच परिजात गांगुली ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बजाय संकट में पड़े युवकों के उपचार को प्राथमिकता दी।

SCROLL FOR NEXT