चेक प्रदान करते निगम कमिश्नर दिलीप मिश्रा  
आसनसोल

राज्य सरकार का बड़ा तोहफा: विधवा, वृद्धा और दिव्यांग पेंशन 1000 से बढ़कर हुई 1500 रुपये

लाभार्थियों ने भाजपा सरकार को किया धन्यवाद

सूरज , सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : राज्य सरकार ने गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक पेंशन राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है। इस फैसले से राज्य के लाखों लाभार्थियों को सीधा फायदा मिल रहा है । लंबे समय से पेंशन बढ़ोतरी की मांग कर रहे लाभार्थियों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है।

13,644 लोगों को लाभ

आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में ही इस योजना के तहत कुल 13,644 पेंशनभोगी लाभान्वित हुए हैं। इनमें वृद्ध, विधवा और दिव्यांग तीनों श्रेणियों के लोग शामिल हैं। आसनसोल नगर निगम में कार्यक्रम आयोजित कर नगर निगम कमिश्नर दिलीप मिश्रा ने लाभार्थियों को चेक प्रदान किया । साथ ही राज्य सरकार के द्वारा लाभार्थियों के खातों में बढ़ी हुई राशि भेजी गई।

लाभार्थियों में खुशी

पेंशन बढ़ने से बुजुर्गों ने सरकार का आभार जताया है। एक वृद्ध लाभार्थी ने कहा महंगाई के इस दौर में 1000 रुपये में गुजारा मुश्किल था, अब 1500 रुपये मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए लाभार्थियों ने भाजपा सरकार को धन्यवाद किया है।

SCROLL FOR NEXT