आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाने के समीप स्थित पारस राय के आवासीय कार्यालय प्रांगण में रविवार को भूमिहार ब्रह्मर्षि समाज की ओर से विजया मिलन समारोह के मौके पर जिला कमेटी का विस्तार किया गया। इस मौके पर नयी जिला कमेटी की घोषणा की गई। जिला कमेटी में 31 सदस्यों को रखा गया है जिसके अध्यक्ष रानीगंज पंजाबी मोड़ के उमाशंकर राय को बनाया गया है जबकि जेके नगर के कल्याण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को बनाया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष आसनसोल के सुजीत कुमार सिंह को बनाया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पारस राय, विजय कुमार सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा को बनाया गया है। संयोजक उमेश कुमार मिश्रा को बनाया गया है। कमेटी के सचिव कल्याण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने कहा कि समाज के सदस्यों को केवल बैठक व विजया तथा होली मिलन तक सीमित नहीं रहना है। सामाजिक दायित्व के तहत रक्तदान व वस्त्रदान शिविर आदि का आयोजन करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि गैर समाज के जरूरतमंद बच्चों को पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराना तथा उन्हें पुरस्कृत कर आगे और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। साथ ही असहाय बच्चियों की शादी के लिए भी समाज की ओर से आर्थिक सहायता आदि करने की पहल होनी चाहिए। समाज के बच्चों विशेष कर बच्चियों को शिक्षित करने पर जोर देना चाहिए। मौके पर सलाहकार एसएनपी सिंह, दुनिया राय, सिंटू शर्मा, युवा कमेटी के संयोजक अभिराज शर्मा, राजकुमार सिंह सहित व्यापक संख्या में भूमिहार ब्रह्मर्षि समाज के सदस्य उपस्थित थे।