आसनसोल

भाजपा की गोद में बैठने के बजाय अगर खिलाफ बोलें तो बेहतर होगा

पूर्व मुख्यमंत्री पर माकपा नेता मो. सलीम का तंज

Gopal Kumar Singh

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : माकपा के राज्य सचिव मो. सलीम ने गुरुवार को दुर्गापुर से राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा की गोद में बैठने के बजाय अगर बीजेपी के खिलाफ बोलें तो वही मंगल है।

सलीम ने आगे कहा कि कहावत है कि कई लोगों की चोर के भाग जाने के बाद बुद्धि बढ़ती है, तो कई लोगों को ज्यादा उम्र में अक्ल आती है। लेकिन यहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने की बात क्यों आ रही है ? हम वोट के अधिकार को बचाने और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान कर रहे हैं, लेकिन वो देख रहे हैं कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा और कौन प्रधानमंत्री। फिर भी अगर वो भाजपा की गोद में न बैठकर, अब बीजेपी से प्रताड़ित होने के कारण खिलाफ बोल रहे हैं, तो यह अच्छी बात है।

वहीं अनुब्रत मंडल पर हमले की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सलीम ने कहा कि इसे हमला कहते हैं क्या ? मैं तो जानता था ढोल पीटना, चरम-चरम, गुड़-बतासा और अंडा थेरेपी जैसे कई नाम दिए जाते हैं। असल में कोई विरोधी आवाज नहीं रहेगी। अगर कोई उनके साथ शामिल हो जाए तो उसे कोल-बालिश, पाश-बालिश बना कर रखेंगे और अगर शामिल न हो तो लाठी-घूंसे मारेंगे। यही बीजेपी की राजनीति है।

बता दें कि गुरुवार शाम दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित सृजनी प्रेक्षागृह में दिवंगत माकपा नेता की स्मृति सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें मो. सलीम के साथ वाम नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी सहित जिले और राज्य के अन्य नेता मौजूद रहे।

SCROLL FOR NEXT