मंत्री अग्निमित्रा पॉल  
आसनसोल

इस बार की छठ पूजा घाटों पर होगी बेहतर सुविधा : अग्निमित्रा पॉल

एसडीआरएफ और पुलिस की तैनाती रहेगी

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल/ बर्नपुर : पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद इस वर्ष छठ पूजा को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार ने कमर कस ली है। बिजया सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आने वाले छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान किया गया। मौके पर शहरी विकास मंत्री एवं नगरपालिका विभाग की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि छठ पूजा के मद्देनजर प्रशासन की ओर से सभी छठ घाटों की विशेष तैयारी की जा रही है। हर घाट की साफ-सफाई, सजावट, लाइटिंग, सीढ़ियों का निर्माण, बायो-टॉयलेट और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसका मकसद लोगों को यह एहसास दिलाना है कि यह सरकार सबकी सरकार है और सबके साथ है। आगे कहा कि सभी चिन्हित छठ घाटों की विशेष सफाई और लाइटों से सजावट की जाएगी। जहां घाट कच्चे हैं, वहां समय रहते पक्की सीढ़ियों का निर्माण किया जाएगा ताकि व्रतियों को असुविधा न हो। हर घाट पर हाई-मास्ट लाइट और झालर लाइट लगाई जाएगी, ताकि शाम और सुबह के अर्घ्य में कोई परेशानी न हो। हर बड़े घाट पर बायो-टॉयलेट और पीने के पानी की व्यवस्था होगी। साथ ही छठव्रती एवं घाटों पर आए लोगों की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ और पुलिस की तैनाती रहेगी।

SCROLL FOR NEXT