पंडाल में दर्शनार्थियों से बात करते एसपी पी वी जी सतीश  
आसनसोल

चोरबागान हादसे के बाद अलर्ट पर बांकुड़ा पुलिस

देर रात बाइक पर निकले एसपी व आला अफसर, परखी पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था

Sanjay Singh

बांकुड़ा: कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़ के बाद बांकुड़ा जिला पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बाद देर रात बांकुड़ा पुलिस अधीक्षक (SP) पीवीजी सतीश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) कृषानु राय खुद बाइक पर सवार होकर शहर के पूजा पंडालों का जायजा लेने निकले। अधिकारियों ने शहर के प्रमुख पंडालों में जाकर एंट्री-एग्जिट गेट, भीड़ नियंत्रण तंत्र और फायर सेफ्टी का ग्राउंड रियलिटी टेस्ट किया।

पुलिस टीम ने देखा कि भीड़ बढ़ने पर निकासी के पर्याप्त रास्ते हैं या नहीं।

पंडालों के आसपास महिला सुरक्षा, पार्किंग और सड़कों पर जाम से निपटने के इंतजाम परखे।

अधिकारियों ने पूजा कमेटियों को सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं से भी बातचीत की। SP पी वी जी सतीश ने कहा कि सुरक्षा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी और जरूरत पड़ने पर भीड़भाड़ वाले पंडालों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी। शीर्ष अधिकारियों को देर रात सड़कों पर देख श्रद्धालुओं ने भी राहत की सांस ली।

SCROLL FOR NEXT