बांकुड़ा में सड़क जाम करते आदिवासी छात्र 
आसनसोल

संथाली माध्यम में बी एड यूनिट की मांग, बांकुड़ा में छात्रों ने किया चक्का जाम

घंटों जाम में फंसे रहे राहगीर

Sanjay Singh

बांकुड़ा: बांकुड़ा जिले के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (बी एड कॉलेज) में संथाली माध्यम (अलचिकी लिपि) से पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए। 'संथाली मीडियम स्टूडेंट्स एसोसिएशन' के बैनर तले छात्रों ने दक्षिण बांकुड़ा के लाइफलाइन माने जाने वाले धलडांगा मोड़ पर अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर दिया। सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक चले इस प्रदर्शन से पूरे जंगलमहल और विष्णुपुर संभाग की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शाम को जिला प्रशासन के ठोस आश्वासन के बाद ही छात्रों ने जाम हटाया।

SCROLL FOR NEXT