मृतक का फाइल फोटो 
आसनसोल

रेलवे ट्रैक पर मिला पुलिस इंस्पेक्टर का शव

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Sanjay Singh

संजय सन्मार्ग संवाददाता बांकुड़ा: बांकुड़ा में राज्य पुलिस के एक इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। शहर के केथरडांगा रेलवे गेट के पास उनका शव बरामद हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है।

मृतक की पहचान जयंत पाल के रूप में हुई है। वह वर्तमान में बांकुड़ा पुलिस लाइन में DIB इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही बांकुड़ा रेलवे पुलिस (GRP), आरपीएफ (RPF) और सदर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दुर्घटना या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

यह हादसा है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य गहरा राज है? इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

बांकुड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वी जी सतीश पासुमारथी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "मामले की गहनतापूर्वक जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के सामने आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।"

SCROLL FOR NEXT