संजय सन्मार्ग संवाददाता बांकुड़ा: ओंदा थाना की पुलिस ने करीब 6.35 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात ओंदा थाना पुलिस ने बालिगुमा रोड इलाके में एक विशेष अभियान चलाया। इसी दौरान एक मोटरबाइक सवार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 6.35 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद किए गए मादक पदार्थ को कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे बांकुड़ा अदालत में पेश किया।