जब्त मादक पदार्थ, गिरफ्तार दोनों अभियुक्त और पुलिस टीम 
आसनसोल

बांकुड़ा में नशे के अवैध नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार

भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप व गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Sanjay Singh

बांकुड़ा: शहर में अवैध मादक पदार्थों के काले कारोबार के खिलाफ बांकुड़ा थाना की पुलिस को सोमवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने शहर के कबरडांगा इलाके में सुनियोजित छापामारी कर नशीले पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप और गांजा जब्त किया गया है। मौके से दो लोगों को शेख असलम और शेख राजू को गिरफ्तार किया है।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीन ठिकानों पर दबिश

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के भंडारण और खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। पुख्ता इनपुट के आधार पर एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, डीएसपी (डी एंड टी) और बांकुड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने कबरडांगा स्थित मुख्य आरोपी के आवास सहित आसपास के तीन संदिग्ध मकानों की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया।

375 बोतल कफ सिरप व 1.3 किलो गांजा जब्त

तलाशी के दौरान पुलिस ने गुप्त ठिकानों से 'SUFCOP-T' नामक प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप की कुल 375 बोतलें (लगभग 38,100 मिलीलीटर) बरामद कीं। इसके साथ ही 1,375 ग्राम अवैध गांजा भी जब्त किया गया।

बांकुड़ा थाना में NDPS अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इस अवैध नेटवर्क में शामिल अन्य कड़ियों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

SCROLL FOR NEXT