बांकुड़ा: पुरुलिया से कोलकाता जा रही 'सिटी क्वीन' नामक यात्री बस से पुलिस ने 334 किलोग्राम (करीब 3.3 क्विंटल) चोरी का कॉपर स्क्रैप बरामद किया है। जयपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 'बनलता रिसॉर्ट' के पास नाकाबंदी कर यह कार्रवाई की। मामले में बस के हेल्पर शिबू बाउरी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।