भोजन परोसती नमिता 
आसनसोल

अन्नपूर्णा योजना के पैसों से जरूरतमंदों की मदद

गृहिणी की अनूठी पहल

Sanjay Singh

संजय सन्मार्ग संवाददाता बांकुड़ा: अन्नपूर्णा योजना के तहत मिलने वाली राशि को जनसेवा में समर्पित करने की एक अनूठी मिसाल बांकुड़ा में देखने को मिली है। जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते हुए नमिता गुुरुम ने बांकुड़ा अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के गरीब, असहाय और दूर-दराज से आए परिजनों को भोजन कराया। इस मानवीय और सराहनीय पहल में उनके परिवार के सदस्य भी पूरी तन्मयता के साथ शामिल रहे।

नमिता गुरुम का कहना है कि उनकी सोच सिर्फ अपने परिवार तक सीमित रहने की नहीं है, बल्कि संकट की घड़ी में आम और जरूरतमंद लोगों के काम आना है। अन्नपूर्णा योजना की राशि को जनसेवा के कार्यों में लगाकर असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने संकल्प लिया है कि आने वाले दिनों में भी वह अपने परिवारजनों के साथ मिलकर इसी प्रकार सामाजिक और सेवाभाव वाले कार्य करती रहेंगी।

SCROLL FOR NEXT