बांकुड़ा: कहते हैं हुनर किसी बंदिश का मोहताज नहीं होता। बांकुड़ा के भकत पाड़ा की रहने वाली गृहिणी अर्पिता सरकार ने इसे सच कर दिखाया है। घर-गृहस्थी और जिम्मेदारियों के बीच अर्पिता ने महज 10 रुपये के सिक्के पर मां दुर्गा की नयनाभिराम सूक्ष्म प्रतिमा उकेरकर सबको हैरत में डाल दिया है।