कार्यक्रम में उपस्थित ईसीएल एवं बैंक अधिकारी  
आसनसोल

ईसीएल के सतग्राम-श्रीपुर क्षेत्र में बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम

Gopal Kumar Singh

धनंजय, सन्मार्ग संवाददाता

जामुडिया : ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के सतग्राम-श्रीपुर क्षेत्र में स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत 28 सितंबर को बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ईसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके लिए उपलब्ध विभिन्न बैंकिंग उत्पादों, सुविधाओं और सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान एसबीआई के प्रतिनिधियों ने सीआईएल कॉरपोरेट वेतन पैकेज, विशेष बैंकिंग सुविधाओं, ऋण योजनाओं, क्रेडिट कार्ड तथा अन्य वित्तीय सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में ईसीएल के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतिभागियों ने बैंकिंग सेवाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। संवादात्मक सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को उपलब्ध वित्तीय सेवाओं और उनसे जुड़े लाभों की जानकारी मिली।

ईसीएल की ओर से आयोजित यह पहल स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत कर्मचारियों में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें उपलब्ध सुविधाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों को वित्तीय सेवाओं का उपयोग करने तथा उनसे जुड़े लाभों के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।

SCROLL FOR NEXT