आसनसोल

जीटी रोड में चला जागरूकता अभियान

शहर को जाम मुक्त करने के चला अभियान

आसनसोल : आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड की तरफ से आसनसोल जीटी रोड में शहर को जाम मुक्त करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि शहर को जाम मुक्त करने के लिए यह अभियान चलाया गया और रोड पर अवैध पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई की गई। मौके पर आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड ओसी चिरणजीव गुहा रॉय ने बताया कि शहर को जाम मुक्त करने के लिए यह अभियान चलाया गया है, जहां 4 वाहनों का चालान काटा गया। आगे बताया कि कुछ ठेला एवं रिक्शा रोड किनारे खड़े किये गये थे, उन्हें कब्जे में लिया गया। इस मौके पर आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT