विरोध प्रदर्शन करते बूथ लेबल अधिकारी  
आसनसोल

कार्य भार के विरोध में कई बीएलओ ने किया प्रदर्शन

मुर्शिदाबाद : सोमवार को खड़ग्राम ब्लॉक कार्यालय के सामने ब्लॉक स्तरीय कई अधिकारियों (बीएलओ) ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित बीएलओ ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए आरोप लगाया कि उम्र संबंधी समस्याओं, कार्यभार और नेटवर्क की समस्या के कारण एसआईआर फॉर्म भरना असंभव हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि 62 वर्षीय महिला समेत कई शिक्षकों को बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिस स्कूल में केवल दो शिक्षक हैं, वहां दोनों पर बीएलओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी थोप दी गई है। नतीजतन, उनके लिए एक साथ शिक्षण और चुनाव संबंधी कार्य संभालना मुश्किल हो रहा है। उनका दावा है कि इससे स्कूल की नियमित पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर, कई बीएलओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क संकट के कारण ऑनलाइन एसआईआर फॉर्म भरना लगभग असंभव है, इसलिए उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन करने में अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खड़ग्राम के बीडीओ के मौजूद नहीं होने से प्रशासन के समक्ष सीधे तौर पर अपनी मांगों को उठाना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में और भी ज्यादा विरोध प्रदर्शन होंगे। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

SCROLL FOR NEXT