हथियार के साथ गिरफ्तार युवक  
आसनसोल

घर से हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद : भगवानगोला थाने के रामबाग बांधपुल इलाके में शनिवार रात पुलिस ने एक घर में छापा मारकर एक युवक को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मिनारुल शेख है। घर से एक 7.65 एमएम की पिस्तौल, एक मैगजीन और पांच राउंड गोलियां जब्त की गईं। गिरफ्तार व्यक्ति को रविवार को लालबाग अनुमंडल कोर्ट में पेश किया गया, तो जज ने चार दिन की पुलिस कस्टडी का आदेश दिया। भगवानगोला एसडीपीओ बिमान हलदर ने बताया कि युवक ने घर में हथियार रखे थे। गुप्त सूत्रों से जानकारी मिलने पर शनिवार रात रागबाग बांधपुल में युवक के घर पर छापा मारा गया। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है कि घर में हथियार किस मकसद से रखे गए थे।

SCROLL FOR NEXT