निवर्तमान विधायक कनाई चंद्र मंडल 
आसनसोल

भाजपा में शामिल हुए तृणमूल के निवर्तमान विधायक

तृणमूल से टिकट नहीं मिलने पर हो गये थे हताश

मुर्शिदाबाद : आखिरकार पिछले कुछ दिनों से लगाये जा रहे सारे कयासों का सिलसिला खत्म हो गया। नबग्राम के निवर्तमान विधायक कनाई चंद्र मंडल तृणमूल की ओर से टिकट नहीं मिलने से भाजपा में शामिल हो गए। वे गुरुवार को कोलकाता में भाजपा के प्रदेश ऑफिस में पहुंचकर पार्टी में शामिल हो गये। शमिक भट्टाचार्य और शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल के निवर्तमान विधायक को पार्टी का झंडा थमाया। उल्लेखनीय है कि 2011 में वे सीपीएम के चुनाव चिन्ह से नबग्राम से पहली बार विधायक बने थे। उन्होंने कांग्रेस के प्रबल सरकार को हराया था। वहीं 2016 में वे फिर सीपीएम से दूसरी बार विधायक बने थे, लेकिन बाद में वे शुभेंदु अधिकारी का हाथ पकड़कर तृणमूल में शामिल हो गए थे। 2021 में वे नबग्राम से तृणमूल के चुनाव चिन्ह पर लड़े और जीत गये। वहीं पार्टी ने 2026 के चुनाव में कनाई चंद्र मंडल को टिकट नहीं दिया। नबग्राम पंचायत समिति के शिक्षा कर्माध्यक्ष प्रणब चंद्र दास को तृणमूल की ओर से उम्मीदवार बनाया गया। उम्मीदवार का नाम घोषित होते ही कनाई चंद्र मंडल ने पार्टी से दूरी ली थी। उन्होंने पार्टी के किसी भी चुनावी प्रोग्राम में जाना छोड़ दिया थी। बुधवार को नवग्राम भोलारडांगा आदिवासी फुटबॉल ग्राउंड में मुख्यमंत्री की चुनावी रैली में कनाई चंद्र मंडल मौजूद नहीं थे। इसके 24 घंटे से भी कम समय बाद, कनाई चंद्र मंडल कमल शिविर में जाकर भाजपा में शामिल हो गए।

SCROLL FOR NEXT