मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिलाएं 
आसनसोल

बढ़ी महंगाई के खिलाफ महिलाएं सड़क पर उतरीं

मुर्शिदाबाद : रसोई गैस समेत पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में जियागंज-अजीमगंज महिला तृणमूल कांग्रेस सड़कों पर उतरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को जिला परिषद सह संरक्षक व तृणमूल नेत्री शावनी सिंहराय के नेतृत्व में सैकड़ों महिला तृणमूल कार्यकर्ताओं ने काली साड़ी पहनकर और झांझ बजाकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। विरोध जुलूस ने जियागंज शहर के कई इलाकों का भ्रमण किया। जुलूस से केंद्र की कई जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई गई। शावनी सिंहराय ने कहा कि एक तरफ SIR के जरिए आम लोगों की नागरिकता छीनने की घिनौनी साजिश चल रही है। दूसरी तरफ रसोई गैस समेत दैनिक जरूरतों की चीजों की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम आदमी हांफ रहा है। इसीलिए जनविरोधी केंद्र सरकार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं सड़कों पर उतरी हैं।

SCROLL FOR NEXT