मुर्शिदाबाद : शमशेरगंज ब्लॉक के 45 BLO ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। शमशेरगंज ब्लॉक के अलग-अलग हिस्सों से आए BLO ने अपने अच्छे काम के लिए चुनाव आयोग से मिले अवॉर्ड को लौटाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। वोटर लिस्ट को ठीक करने, नए वोटर जोड़ने और सालों पहले मरे वोटरों के नाम हटाने जैसे कई जरूरी काम करने के बावजूद, उनके नाम प्रकाशित हुई SIR की फाइनल वोटर लिस्ट में पेंडिंग बता दिया गया। विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर BLO ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए और अपने पुरस्कार चुनाव आयोग को लौटा दिए। BLO ने कहा कि यह बहुत निराशाजनक बात है कि फील्ड लेवल पर कड़ी मेहनत करने के बाद अब उनलोगों को ही सवालों का सामना करना पड़ रहा है। कई BLO ने कहा कि अवॉर्ड मिलना उनके काम का सम्मान है लेकिन मौजूदा हालात में उस सम्मान को रखने का कोई मतलब नहीं है। वे BDO ऑफिस परिसर में गुरुवार को इकट्ठा हुए और लिखकर पुरस्कार को लौटा दिया। इस घटना से शमशेरगंज BDO ऑफिस परिसर में हंगामा मच गया। बता दें कि कई BLO जो नवंबर में शुरू हुए गिनती के फॉर्म बांटने और उन्हें इकट्ठा करके ऑफिस में जमा करने में बहुत मेहनत की है। उसके बाद, उनके अच्छे काम के लिए उन्हें शमशेरगंज BDO ऑफिस में चुनाव आयोग ने सम्मानित भी किया गया पर बाद में उन पर काम का अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया। वे काम के ज्यादा बोझ से परेशान हो गए। सब कुछ सहने के बाद, फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद देखा गया कि शमशेरगंज ब्लॉक के अलग-अलग हिस्सों के 45 BLO के नाम के आगे पेंडिंग केस लिखे हुए थे। इस मौके पर BLO ने चुनाव आयोग की आलोचना करते हुए नारे लगाए।