मुर्शिदाबाद कोर्ट परिसर में डॉग स्क्वॉयड की गाड़ी 
आसनसोल

मुर्शिदाबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मची सनसनी

मुर्शिदाबाद : SIR के काम में नियुक्त करने पर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मेल से भेजे के बाद कोर्ट कर्मियों में सनसनी फैल गई है। मंगलवार दोपहर बहरमपुर में मुर्शिदाबाद डिस्ट्रिक्ट जज के कोर्ट ऑफिस में एक धमकी भरा मेल मिला, जिससे डिस्ट्रिक्ट जज के कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि मुर्शिदाबाद डिस्ट्रिक्ट जज और जिले के एडिशनल सेशन जजों को मेल के जरिए SIR में दखल नहीं देने की धमकी दी गई है। मुर्शिदाबाद डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अबू बकर सिद्दीकी ने कहा कि धमकी भरे मेल में कहा गया था कि कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब वे कोर्ट आये तो उन्होंने देखा कि चारों तरफ पुलिस तैनात है। स्नीफर कुत्ते लाए गए थे। कुल मिलाकर, डर का माहौल बन गया है।

SCROLL FOR NEXT