सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 02 से 08 नवंबर तक इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं सिग्नल एवं दूरसंचार (S&T) विभागों द्वारा संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किए गए हैं ट्रेन संख्या 68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू 02,05 एवं 08 नवंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू दिनांक 02, 05 एवं 08 नवंबर को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम मेमू, जिसकी यात्रा दिनांक 02, 05 एवं 08 नवंबर को प्रारंभ होगी, का आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ आद्रा स्टेशन पर किया जाएगा। इस दौरान आद्रा–आसनसोल–आद्रा के बीच इस ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू, जिसकी यात्रा दिनांक 03, 04, 06 एवं 07 नवंबर को प्रारंभ होगी, का आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ आद्रा स्टेशन पर किया जाएगा। इस दौरान आद्रा–पुरुलिया–आद्रा के बीच इस ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी। जबकि ट्रेन संख्या 18184 बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 02, 05 एवं 08 को प्रारंभ होगी, को आवश्यकता पड़ने पर लगभग 45 से 60 मिनट तक नियंत्रित किया जा सकता है।