आसनसोल

आसनसोल नगर निगम ने वार्षिक बजट किया पेश

2025-26 का रिवाइज्ड बजट एवं 2026-2027 एनुअल बजट एस्टीमेट किया गया पेश/नये बजट में आसनसोल शहर का होगा सुंदरीकरण

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम में एनुअल बजट एस्टीमेट फाइनेंसियल ईयर 2026-2027 और रिवाइज्ड बजट एस्टीमेट फाइनेंसियल ईयर 2025- 2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई। गौरतलब है कि बैठक में वेस्ट बंगाल म्युनिसिपल एक्ट 2006 के सेक्शन 69 के अनुसार फाइनेंशियल ईयर 2026-2027 के लिए अनुमानित इनकम और खर्च के बंटवारे पर आधारित प्रस्तावित बजट और 2025-2026 के लिए रिवाइज्ड बजट मीटिंग में चर्चा और मंजूरी के लिए पेश किया गया। बैठक में आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने सामाजिक जिम्मेदारी और पूरे पर्यावरण विकास के मकसद से बजट में कई प्रोजेक्ट्स को लागू करने की आउटलाइन की मंजूरी पेश की गयी। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर एकम जे सिंह, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, सचिव केके मंडल, फाइनेंस ऑफिसर अहमद कमाल फरीदी, उपमेयर अभिजीत घटक, वशिमूल हक, एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी, गुरदास चटर्जी, मानस दास, दिव्येंदु भगत सहित बोरो चेयरमैन एवं पार्षद मौजूद थे।

विभिन्न प्रोजेक्ट्स को लेकर बजट पेश किया गया

नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे हिंदी मीडियम स्कूल कृष्ण मेमोरियल बिल्डिंग के रेनोवेशन के लिए चालीस लाख रुपये, नगर निगम के संप्रीति हॉल और नजरूल मंच को पूरी तरह से रेनोवेट करने को लेकर 3 करोड़ एवं 2 करोड़, गारुई नदी के रेनोवेशन का काम पूरा करने के लिए 50 लाख रुपये, एनिमल शेल्टर कम ट्रीटमेंट सेंटर के लिए एक ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जाएगा, मरे हुए घरेलू या आवारा जानवरों के पारंपरिक अंतिम संस्कार की व्यवस्था प्लानिंग, टूटी-फूटी या पुरानी बिल्डिंग को गिराने और साइट पर नई बिल्डिंग बनाने के लिए साइट प्लान फीस पर 20 परसेंट डिस्काउंट, शहर से स्लैग और डेड वायर हटाने के लिए खास एक्शन प्लान बनाने का प्रस्ताव, सिगरेट और दूसरे तंबाकू प्रोडक्ट्स एक्ट- 2003 एक्ट के तहत तंबाकू प्रोडक्ट्स की कंट्रोल्ड मार्केटिंग के फील्ड में बड़े पैमाने पर लीगल एक्शन, आर्थिक रूप से कमजोर और टैलेंटेड युवाओं के लिए फ्री या कुछ कीमत पर डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा, आसनसोल की एनवायरनमेंट-फ्रेंडली और ग्रीन-क्लीननेस बनाने के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट के तहत सड़कें 87 करोड़ 87 लाख, ड्रेनेज सिस्टम में 32 करोड़ 39 लाख, स्ट्रीट लाइट और लाइटिंग में 28 करोड़ 45 लाख, पानी की सप्लाई 30 करोड़ 43 लाख का बजट पेश किया गया।

2026-2027 के दौरान लागू किए जाने वाले मुख्य प्रोजेक्ट

आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान के तहत करीब 3569 प्रोजेक्ट के तहत कई सिविल कंस्ट्रक्शन और बिजली के काम के लिए अनुमानित लागत 102 करोड़ 91 लाख है। 15वीं फाइनेंसिंग AQM प्रोजेक्ट 1541 लाख के तहत सड़कों का निर्माण, RSP प्रोजेक्ट के तहत सड़कों, ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण जो 7730 लाख, आसनसोल ग्लास फैक्ट्री गेट से कालीपहाड़ी ब्रिज से शताब्दी पार्क तक जीटी रोड के बीच में सिविल पार्ट जो 398.51 लाख, आसनसोल नगर निगम के तहत लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल के सामने से सेंट जोसेफ स्कूल जीटी रोड तक पार्क का निर्माण जो 175 लाख, पंचमुहा पुल से जुबली मोड़ तक सड़क के दोनों ओर सुंदरीकरण जो 224.40 लाख और सड़क के दोनों ओर पेड़-पौधे लगाना, बागवानी और सुंदरीकरण में 190 लाख रुपये के प्रस्ताव का बजट पेश किया गया।

SCROLL FOR NEXT