आसनसोल

साफ-सफाई को लेकर आसनसोल नगर निगम एक्शन मोड में

शहर को सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में पहल

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : दुर्गापूजा से पहले शहर को साफ-सुथरा, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में आसनसोल नगर निगम ने विशेष पहल शुरू कर दी है। गौरतलब है कि आसनसोल नगर निगम द्वारा सार्वजनिक स्थानों, पार्क और गार्डनों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है, साथ ही स्ट्रीट लाइट को भी लेकर नगर निगम सक्रिय है। इसी क्रम में काली पहाड़ी स्थित आसनसोल नगर निगम के पार्क में भी सफाई अभियान चलाया गया था और गुरुवार को भी चलाया गया। नगर निगम के कमिश्नर दिलीप मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों ने पार्क सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया और स्वच्छता व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। नगर निगम की ओर से आने वाले दिनों में आसनसोल के अन्य इलाकों, पार्कों और गार्डनों में भी इसी तरह का सफाई अभियान चलाने की योजना बनाई गई है। साथ ही पार्किंग करने वालों बस मालिक एवं ड्राइवर को कहा गया कि इलाके में साफ-सफाई में नगर निगम का सहयोग करें। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के एक्जिक्यूटिव इंजीनियर आरके श्रीवास्तव, असिस्टेंट इंजीनियर सरोज कुमार झा, टाउन प्लानर सौमिंद्र रॉय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT