आसनसोल

आपत्तियों के बाद पुनर्गठित की गई आसनसोल महावीर स्थान मंदिर समिति

कई दिनों के विवाद का हुआ निपटारा/अब से मंदिर का संचालन करेगी आसनसोल महावीर स्थान मंदिर समिति

आसनसोल : आसनसोल जीटी रोड स्थित महावीर स्थान मंदिर संचालन को लेकर गत दिनों दो कमेटियों को लेकर गठित की गई नई कमेटी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। उक्त विवाद के बाद उसके निबटारे के लिए रविवार शाम सर्किट हाउस में मंदिर की तीन कमेटियों को लेकर मंत्री मलय घटक की अध्यक्षता में बैठक की गई। उक्त बैठक में गणेश पूजा समिति के संजय जालान ने मंत्री के सामने अपनी बात रखते हुये कहा कि गत बैठक में गणेश पूजा समिति को नहीं बुलाया गया था, इसलिए वे उक्त बैठक में लिये गये निर्णय को नहीं मानते हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री ने कहा कि आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति एवं आसनसोल महावीर स्थान मंदिर सार्वजनीन दुर्गा पूजा महावीर अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें नहीं बताया था कि मंदिर में और भी कमेटियां संचालित हैं। अगर ऐसा उन्हें पता होता तो वे सभी को उक्त बैठक में साथ लेकर कमेटी का गठन करते। रविवार को हुई बैठक में सभी पक्षों की सहमति से आसनसोल महावीर स्थान मंदिर समिति का गठन किया गया। मंत्री मलय घटक ने कहा कि अब यही कमेटी सभी कार्यों की देख-रेख करगी और इस कमेटी की सहमति से ही वहां कोई भी कार्यक्रम होगा। इस मौके पर आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति, आसनसोल महावीर स्थान मंदिर सार्वजनीन दुर्गा पूजा महावीर अखाड़ा समिति एवं गणेश पूजा समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

आसनसोल महावीर स्थान मंदिर समिति के नाम की हुई घोषणा

आसनसोल महावीर स्थान मंदिर संचालन करने के लिए मंत्री मलय घटक ने 29 नामों की घोषणा कर नई कमेटी का गठन किया। इस नई कमेटी में चेयरमैन सोमनाथ गोराई, वाइस चेयरमैन विजय कुमार शर्मा, प्रेसिंडेंट अरुण शर्मा, सेक्रेटरी बिनोद गुप्ता, अरविंद साव व ज्वाइंट सेक्रेटरी संजय जालान, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नरेश अग्रवाल, वाइस प्रेसिंडेट रविंद्र पंसारी व शिव प्रसाद बर्मन, ट्रेजरर अंकित खेतान व अनिल जालान को बनाया गया। वहीं 17 कार्यकारिणी सदस्यों में सियाराम अग्रवाल, मुकेश शर्मा, अजय सोनकर, शंभू धीबर, अभिषेक बर्मन, मनीष भगत, पुनीत संतोरिया, विवेक बर्नवाल, आशीष भगत, राजीव सिंह, अरुण अग्रवाल, दीपक गुप्ता, भुनेश्वर भगत, प्रदीप अग्रवाल, मधु शर्मा, मोहन गुप्ता, अमरजीत मिश्रा को रखा गया है।

SCROLL FOR NEXT