आसनसोल : आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिटेंडेंट (अधीक्षक) डॉ. निखिल चंद्र दास का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें बांकुड़ा जिले का CMOH II नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. एसके विश्वास को आसनसोल जिला अस्पताल का सुपरिटेंडेंट बनाया गया है। बता दें कि आसनसोल जिला अस्पताल पश्चिम बर्दवान जिला का एक प्रमुख 750 बेड क्षमता वाला सरकारी मल्टी-सुपर स्पेश्लियटी अस्पताल है। अब डॉ. एसके विश्वास आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिटेंडेंट के रूप में अस्पताल के प्रशासनिक और चिकित्सा कार्यों की कमान संभालेंगे। इस नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, ओपीडी और आपातकालीन सुविधाओं की निगरानी को और बेहतर बनाना है।