महालया पर जामुड़िया टाउन हॉल में दो दिवसीय आगमनी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार  Nees
आसनसोल

महालया पर जामुड़िया टाउन हॉल में दो दिवसीय आगमनी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार

Dhananjay Pathak

महालया पर जामुड़िया टाउन हॉल में दो दिवसीय आगमनी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार

जामुड़िया : महालया के पावन अवसर पर जामुड़िया टाउन हॉल में आगामी 10 और 11 अक्टूबर को दो दिवसीय ‘आगमनी’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जामुड़िया मंडल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बंगाली संस्कृति, परंपरा और लोकाचार की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में मां दुर्गा के आगमन का स्वागत करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की जाएंगी। राज्य के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के भी कार्यक्रम में शामिल होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

आयोजकों के अनुसार, महालया बंगाली समाज के लिए विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व रखता है। इसी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में मां दुर्गा के आगमन से जुड़े गीत, संगीत तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शारदीय उत्सव का माहौल तैयार किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्यों को आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए तैयारियों को और बेहतर ढंग से व्यवस्थित किया जा रहा है। हालांकि उनके शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जामुड़िया मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि महालया के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र की बंगाली संस्कृति और परंपरा को सामने लाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी तत्परता से तैयारी में जुटे हैं।

मंडल उपाध्यक्ष सन्नी सिंह ने कहा कि ‘आगमनी’ कार्यक्रम के माध्यम से मां दुर्गा के आगमन का स्वागत करने के साथ लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

इस मौके पर हारा प्रसाद घोष, झंटू रूइदास, तोतन मोदक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT