बरामद हथियार  
आसनसोल

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी में अवैध हथियार बरामद

मुर्शिदाबाद : पुलिस ने मुर्शिदाबाद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर तीन बंदूक, 15 राउंड गोलियां और 550 ग्राम विस्फोटक जब्त किए हैं। वहीं दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के नाम हसीबुर रहमान और असरफुल शेख हैं। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार रात बेलडांगा थाने के बेलडांगा न्यू हॉस्पिटल रोड इलाके में अभियान चलाकर हसीबुर रहमान नामक एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 7 एमएम पिस्तौल, 1 पाइपगन, 15 राउंड गोलियां और 550 ग्राम विस्फोटक जब्त किया। वहीं जब गिरफ्तार व्यक्ति को बहरमपुर जिला न्यायालय में पेश किया गया तो न्यायाधीश ने उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत का आदेश दिया। उसी दिन देर रात पुलिस ने खड़ग्राम थाने के भाटकांदा गांव से एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को कांदी अनुमंडल अदालत में पेश करने पर न्यायाधीश ने उसे चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

SCROLL FOR NEXT