गंगा में छोड़ा जा रहा मछली का चारा  
आसनसोल

पर्यावरण दिवस पर गंगा में छोड़ा गया मछली का चारा

मुर्शिदाबाद : पांच जून को पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। सेंट्रल इनलैंड फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (बैरकपुर) की ओर से गंगा नदी में भारतीय मेजर कार्प मछली का चारा छोड़कर इस खास दिन को मनाया गया। केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों के अनुसार नमामि गंगे परियोजना के तहत रोहु, कतला, मृग, कालबोस आदि प्रजाति की मछलियों का चारा नदी में छोड़ा गया। नमामि गंगे परियोजना के वैज्ञानिक डॉ. सौरभ कुंडू ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बैरकपुर, बलागढ़ और बहरमपुर में गंगा में मछली के चार लाख चारा छोड़े गए। इस योजना के लिए बहरमपुर में कृष्णमाटी और कॉलेज घाट को चुना गया। उल्लेखनीय है कि गंगा पूजा के मौके पर दो-तीन दिनों तक गंगा में मछली पकड़ने पर रोक रहती है। ऐसे में इस दिन इस कार्य को किया गया कारण इससे उनकी संख्या तेजी से बढ़ेगी और बाद में मछुआरों को भी फायदा होगा।

SCROLL FOR NEXT