सीआईटूयू का पोस्टर  
आसनसोल

चुनाव को लेकर सीटू नेता का पोस्टर लगने से मची हलचल

मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद के फरक्का प्रखंड के नबारुण एनटीपीसी मोड़ पर हाल ही में एक माकपा उम्मीदवार के नाम का पोस्टर देखा गया, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। पोस्टर में लिखा है "आगामी विधानसभा चुनाव में फरक्का विधानसभा क्षेत्र संख्या 55 के लिए वाम मोर्चा के उम्मीदवार, प्रमुख समाजसेवी और लोगों के सुख-दुख के साथी कामरेड दिलीप मिश्र को हथौड़ा, हंसुआ तथा तारा चिन्ह में वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।" पोस्टर पर जिनका नाम है, वे दिलीप मिश्र वर्तमान में फरक्का प्रखंड सीटू (सीआईटीयू) के अध्यक्ष हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की है। उससे पहले, स्थानीय राजनीतिक हलकों में उम्मीदवार के नाम वाले पोस्टर को लेकर जोरदार चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि दिलीप मिश्र ने कहा कि उन्हें इस पोस्टर के बारे में कुछ नहीं पता। उन्हें यह भी नहीं पता कि उसे किसने लगाया, क्यों लगाया ?

SCROLL FOR NEXT