मुर्शिदाबाद : पुलिस ने सोमवार रात रानीतला थाना के शिवनगर घाट इलाके में छापेमारी कर चार बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के नाम अलामीन शेख, सब्बीर हुसैन, मामन अली और मोहम्मद बिप्लब हैं। सभी बांग्लादेश के राजशाही जिले के निवासी हैं। मंगलवार को गिरफ्तार लोगों को लालबाग अनुमंडल अदालत में पेश कर पांच दिन की पुलिस हिरासत मांगी गई। अदालत ने उन्हें तीन दिनों की पुलिस हिरासत का आदेश दिया। भगवानगोला एसडीपीओ बिमान हलदर ने बताया कि गिरफ्तार लोग नदी पार कर भारतीय में आये थे। वहां से वे निर्मलचर होते हुए शिवनगर घाट इलाके में आए। उन्हें घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार किया गया कारण वे इस देश में प्रवेश करने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। रानीतला थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने आखेरीगंज पंचायत के शिवनगर घाट से सटे इलाके में चार अज्ञात लोगों को घूमते देखा। उन्होंने रानीतला थाने को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रानीतला थाने की एक टीम शिवनगर घाट इलाके में पहुंची और चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे नदी पार करके अवैध रूप से देश में घुसे हैं। बाद में चारों घुसपैठियों को गिरफ्तार कर लिया गया।