दीघा में रथ यात्रा के लिए तैयार खड़े भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा के रथ 
आसनसोल

परंपरा के अनुसार 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे दीघा में भगवान जगन्नाथ के दर्शन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रथ यात्रा का उद्घाटन करने वाली हैं

दीघा: आगामी 27 जून को रथ यात्रा है जिसके लिए कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। इस साल पूर्व मिदनापुर के दीघा में नवनिर्मित दीघा जगन्नाथ मंदिर पर खास ध्यान दिया जा रहा है। वहां पर पहले वर्ष रथ यात्रा हो रही है जिसकी तैयारियां जोरों पर शुरू हो चुकी हैं। पुरानी परंपरा के अनुसार आगामी 12 जून को स्नान यात्रा उत्सव के बाद मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे 15 दिनों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रथ यात्रा का उद्घाटन करने वाली हैं।
26 जून को नवयौवन और नेत्र उत्सव मनाया जाएगा। 27 जून को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को रथ यात्रा मनाई जाएगी। परंपरा के अनुसार रथ यात्रा के 15 दिन पहले भगवान जगन्नाथ के दर्शन बंद हो जाते हैं। पुरानी पंरपरा के अनुसार स्नान यात्रा के बाद जगन्नाथ भगवान बीमार पड़ गए थे उस दौरान उन्हें लोगों से दूर रखा गया था। हालांके इन दिनों में भगवान के लिए 56 भोग की व्यवस्था बंद रहेगी। जानकारी मिली के दीघा थाने के बगल में पुराने मंदिर को भगवान जगन्नाथ के मौसी के घर के रूप में विकसित किया जा रहा है। 75 लाख रुपये की परियोजना में बुनियादी ढांचे का विकास लगभग पूरा हो चुका है। सात दिनों तक रथ मौसी के घर रहेगा, महाप्रसाद का वितरण होगा। दोनों जगहों पर परंपराओं का पालन किया जाएगा। नीम की लकड़ी से बनी रथ की मूर्ति (दारू ब्रह्म) मौसी के घर जाएगी और पत्थर की मूर्ति मुख्य मंदिर में रहेगी। दीघा में रथ यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों की नही, रथ यात्रा के मौके पर पहुुंचने वाले श्रद्वालू और पर्यटक भी उस ऐतिहासिक क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दीघा में जगन्नाथ मंदिर में कुल आठ द्वार हैं। जिस स्थान पर अभी रथ है, उसके बगल में 6, 7 और 8 नंबर के द्वार हैं। जानकारी मिली कि दीघा प्रशासन व मंदिर प्रशासन रथ यात्रा को लेकर किसी प्रकार की कर्मी नही रखना चाहता और उसके कारण ही आगामी 10 जून को दीघा में एक और तैयारी बैठक होगी, जिसमें तय किया जाएगा कि उस दिन रथ किस द्वार से निकलेगा। चूंकि तब तक मानसून आ जाएगा और इसलिए रथ यात्रा के दौरान बारिश की संभावना है। इसलिए प्रशासन आसपास के इलाके में जलनिकासी व्यवस्था की भी जांच कर रहा है। दीघा जगन्नाथ धाम अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले डेढ़ महीने में करीब 40 लाख लोग जगन्नाथ देव के दर्शन करने आ चुके हैं।

SCROLL FOR NEXT