तृणमूल नेता बशीर मोल्ला  
आसनसोल

भ्रष्टाचार के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के दो नेता गिरफ्तार

झूठे मामले में फंसाने का गिरफ्तार नेताओं ने लगाया आरोप

तृणमूल नेता कुद्दुस अली

मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद में तृणमूल को दोहरा झटका लगा है। एक तरफ रानीनगर-2 पंचायत समिति के अध्यक्ष कुद्दुस अली और दूसरी तरफ डोमकल के प्रभावशाली तृणमूल नेता बशीर मोल्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों प्रभावशाली तृणमूल नेताओं की गिरफ्तारी से जिले की राजनीति में हलचल मच गई है। आरोप है कि रानीनगर-2 पंचायत समिति के अध्यक्ष कुद्दुस अली ने सड़क का काम करवाने के नाम पर एक ठेकेदार से 3 लाख रुपये लिए। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद पीड़ित ठेकेदार ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उस शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरुवार देर रात छापेमारी कर कुद्दुस अली को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बशीर मोल्ला नाम के एक और तृणमूल नेता को गिरफ्तार किया गया। डोमकल अनुमंडल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो लोगों को खास आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। आरोपों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जिला तृणमूल नेता अपूर्व सरकार ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा बदले की राजनीति कर रही है। तृणमूल के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। हमें इस तरह दबाया नहीं जा सकता। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। भाजपा के मुर्शिदाबाद लोकसभा के संगठन अध्यक्ष सौमेन मंडल ने कहा, तृणमूल नेताओं ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल किया है और लोगों को धोखा दिया है। भाजपा के पावर में आने के बाद लोग अपना मुंह खोल रहे हैं। वे भ्रष्ट तृणमूल नेताओं के खिलाफ लीगल एक्शन ले रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT