आसनसोल

अवैध कोयला समेत गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस रिमांड पर

Gopal Kumar Singh

अभय, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : कल्टी थाना पुलिस ने डीबुडीह नाका चेक पोस्ट पर तलाशी अभियान चलाकर झारखंड साइड से आ रही अवैध कोयला लदी वाहन समेत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार होने वाले अभियुक्त का नाम हसिरुल इस्लाम बताया गया है। वहीं तलाशी के दौरान उसके पास से तकरीबन 35 मीट्रिक टन अवैध कोयला भी बरामद किया। इसके साथ ही उसके चार पहिया वाहन को भी जब्त कर लिया गया। अभियुक्त को गुरुवार को आसनसोल जिला अदालत के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। मामले के जांच अधिकारी ने उक्त मामले पर कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी समेत मामले पर अपनी विशेष छानबीन करने का हवाला देते हुए अभियुक्त को पुलिस रिमांड पर लेने की अपील अदालत से की। अदालत ने अभियुक्त की जमानत अर्जी रद्दकर उसे 4 दिनों की रिमांड पर पुलिस के साथ भेज दिया। फिलहाल पुलिस के स्तर से मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से शहर की विभिन्न थाना पुलिस के स्तर से अवैध कोयला तथा बालू की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

SCROLL FOR NEXT