घटनास्थल पर पहुंची पुलिस  
आसनसोल

अनियंत्रित हाई स्पीड बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत

इस घटना में एक युवक है घायल

Gopal Kumar Singh

सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : दुर्गापुर सिटी सेंटर में रविवार की रात बेलगाम रफ्तार ने एक जान ले ली। तेज गति से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग से जा टकराई और टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उछलकर कलवर्ट के नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सम्राट बनर्जी (23) के रूप में हुई है। वह दुर्गापुर के श्रीनगरपल्ली का रहने वाला था। इस हादसे में दूसरा युवक भी घायल हुआ है।

रविवार रात की इस घटना से सिटी सेंटर इलाके में हड़कंप मच गया। इस संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि दो युवक बाइक पर सवार होकर डीवीसी मोड़ की तरफ से सिटी सेंटर बस स्टैंड की ओर बेहद तेज गति से जा रहे थे। तभी चर्च के सामने एक कलवर्ट के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कलवर्ट की लोहे की रेलिंग से टकरा गया। टक्कर के बाद एक युवक कलवर्ट के नीचे जा गिरा जबकि दूसरा सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सम्राट को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी पूजा की रात शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक सिटी सेंटर में हुए इस हादसे ने फिर एक बार त्योहारों के दौरान तेज रफ्तार और सुरक्षित बाइक चलाने के सवाल को सामने ला दिया है।

SCROLL FOR NEXT